29.8 C
Kolkata
Saturday, July 11, 2026

अब सीएनजी की कीमत बढ़ी, दिल्ली में हुई प्रति किलोग्राम 83.09 रुपये

नई दिल्ली । पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के ठीक एक दिन बाद आज सीएनजी की कीमत में इजाफा किया गया है। आज से सीएनजी की दर 2 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा दी गई है। 15 मई के बाद यह चौथी बढ़ोतरी है। इस बदलाव से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीएनजी की कीमत अब 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

इससे पहले सीएनजी की कीमत में 15 मई को 2 रुपये, 18 मई को 1 रुपया, और 23 मई को 1 रुपया की बढ़ोतरी की गई थी।

परिवहन लागत और घरेलू बजट पर बढ़ेगा दबाव
ईंधन की कीमतों में लगातार हो रही इस वृद्धि का असर सबसे अधिक दिल्ली-एनसीआर में देखने को मिल सकता है। यहां ऑटो, टैक्सी, स्कूल वैन और प्राइवेट कारों में सीएनजी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। लगातार बढ़ते दामों से परिवहन लागत और आम जनता के घरेलू बजट पर दबाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

मध्य पूर्व संकट के कारण वैश्विक बाजार में उछाल
यह वृद्धि मध्य पूर्व में जारी तनाव के कारण देखने को मिल रही है। होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों का आवागमन प्रभावित है और वहां ईरान व अमेरिका के बीच करीब 12 हफ्ते से टकराव जारी है। इस कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार में कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और कच्चे तेल के दामों में भी उछाल देखा जा रहा है। इसी वजह से बीते दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल के बाद इस साल पहली बार कीमतें 100 रुपये के पार चली गईं।

Related Articles

नवीनतम लेख