31.1 C
Kolkata
Saturday, July 11, 2026

अनियंत्रित टोटो की टक्कर से डायल 112 के चालक की मौत

नवादा । नवादा-गया पथ पर पुलिस केंद्र के निकट सोमवार को टोटो की टक्कर से पुलिस की डायल 112 नंबर गाड़ी के चालक शिव शंकर की मौत हो गई। पुलिस ने टोटो को जब्त कर लिया है।

नवादा के एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि डायल 112 नंबर के चालक शिव शंकर रोड क्रॉस कर रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार से आ रहे टोटो ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बुरी तरह जख्मी शिव शंकर की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

शिव शंकर नवादा जिले के नारदीगंज के रहने वाले थे। उन्होंने भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद 2022 में नवादा पुलिस में अपना योगदान दिया था। तब से बेहतर तरीके से काम कर रहे थे।

घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद गार्ड ऑफ ऑनर के बाद उनके पार्थिव शरीर को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। यह दुर्घटना है या हत्या की साजिश पुलिस इस दृष्टिकोण से भी मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

नवीनतम लेख