33 C
Kolkata
Monday, May 18, 2026

आरपीएफ ने स्टेशन पर लावारिस बैग से 14 बोतल विदेशी शराब बरामद किया

सहरसा । सहरसा जंक्शन पर गश्ती के दौरान रेलवे सुरक्षा बल और उत्पाद विभाग की संयुक्त कार्रवाई में प्लेटफार्म संख्या तीन से सोमवार को लावारिस अवस्था में रखे एक संदिग्ध पिट्ठू बैग से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। आरपीएफ ने शराब को जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को मामला सौंप दिया।

आरपीएफ पोस्ट कमांडर निरीक्षक धनंजय कुमार, सहायक उप निरीक्षक महेश कुमार सिंह तथा ऑन ड्यूटी प्लेटफार्म स्टाफ प्रधान आरक्षी वीरेंद्र कुमार रेलवे स्टेशन परिसर में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उत्पाद सहायक अवर निरीक्षक सहरसा नेहा कुमारी अपने स्टाफ के साथ स्टेशन परिसर में चेकिंग करती हुई मिली।इसके बाद सभी अधिकारी संयुक्त रूप से स्टेशन परिसर में सघन जांच अभियान चलाते हुए आगे बढ़े गश्ती एवं जांच के क्रम में सहरसा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन स्थित पार्सल कार्यालय के समीप एक पिट्ठू बैग लावारिस एवं संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला संदेह होने पर मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया।

बैग की तलाशी के दौरान बैग से कुल 14 बोतलविभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब बरामद हुई, जिस पर हरियाणा निर्मित एवं बिक्री संबंधी विवरण अंकित था।बरामद शराब को तत्काल जब्त कर लिया गया। इसके बाद उत्पाद सहायक अवर निरीक्षक नेहा कुमारी एवं उनकी टीम द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर जब्त शराब को आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग द्वारा ले जाया गया।

Related Articles

नवीनतम लेख