लखनऊ | यूपी में आंधी-तूफान और तेज बारिश की वजह से पिछले 24 घंटे में 100 लोगों की मौत हो गई। बाराबंकी, सीतापुर और देवरिया समेत कई जिलों के 2000 से ज्यादा गांवों की बिजली गुल हो गई।
बुधवार शाम बरेली में 90 की रफ्तार में चली आंधी में टिन शेड के साथ 50 साल का युवक करीब 50 फीट हवा में उड़ गया। वह 100 मीटर दूर खेत में गिरा। उसका हाथ टूट गया। अस्पताल में इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया।
व्यक्ति ने आंधी से बचने के लिए टिन के शेड को पकड़ा था, लेकिन तेज हवा उसे लेकर ही उड़ गई.

