35 C
Kolkata
Thursday, May 14, 2026

घर पर गिरा पेड़, महिला की मौत

लातेहार । जिले के बालूमाथ प्रखंड के बरवाटोला गांव में बुधवार रात आए तूफान की चपेट में आने से विशालकाय पेड़ एक ग्रामीण के घर पर गिर गया।

इस घटना में महिला सीमा देवी (40) की मौत हो गई। जबकि घर को भी काफी नुकसान हुआ। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात अचानक तेज आंधी तूफान आई थी। इस दौरान बरवाटोला गांव निवासी राजेंद्र गंझु का पूरा परिवार घर में ही था। तूफान की चपेट में आने से घर के पास खड़ा पेड़ अचानक टूट गया और घर के ऊपर गिर गया। इसकी चपेट में राजेंद्र गंझु की पत्नी सीमा देवी भी आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। हालांकि बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया परंतु चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन की टीम गुरुवार की सुबह मृतक के घर पहुंच कर पूरी वस्तुस्थिति का जायजा लिया।

अंचल अधिकारी बालेश्वर राम और प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की और सरकारी प्रावधान के तहत सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

Related Articles

नवीनतम लेख