28 C
Kolkata
Saturday, August 15, 2026

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी: 85.20% छात्र सफल, लड़कियों ने फिर लहराया परचम; केंद्रीय विद्यालयों का रहा जलवा

नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार को कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष कुल 85.20 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। हालांकि, पिछले साल (2025) के 88.39% के मुकाबले इस बार पास प्रतिशत में 3.19% की गिरावट दर्ज की गई है।

बेटियों का शानदार प्रदर्शन
हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। आंकड़ों के अनुसार लड़कियां: 88.86 प्रतिशत पास, लड़के: 82.13 प्रतिशत पास, लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों की तुलना में 6.73% बेहतर रहा है।

क्षेत्रवार और स्कूलवार प्रदर्शन
सबसे सफल क्षेत्र: त्रिवेंद्रम (95.62%) टॉप पर रहा, जबकि प्रयागराज (72.43%) सबसे निचले पायदान पर।
दिल्ली का प्रदर्शन: दिल्ली क्षेत्र का कुल पास प्रतिशत 91.97% रहा।
संस्थानों में अव्वल: केंद्रीय विद्यालयों (KV) ने 98.55% और जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNV) ने 98.47% परिणाम के साथ अपनी श्रेष्ठता साबित की है।

मेरिट और कंपार्टमेंट के आंकड़े
हाई स्कोरर: 94,000 से अधिक छात्रों ने 90% से ज्यादा अंक हासिल किए, वहीं 17,113 छात्रों ने 95% का आंकड़ा पार किया।
कंपार्टमेंट: करीब 1.63 लाख (9.26%) विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है।

कहाँ और कैसे देखें रिजल्ट?
CBSE ने स्पष्ट किया है कि छात्रों की डिजिटल मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज डिजिलॉकर (DigiLocker) पर अपलोड कर दिए गए हैं। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और डिजिलॉकर के माध्यम से अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

Related Articles

नवीनतम लेख