28 C
Kolkata
Saturday, August 15, 2026

हिजबुल का मास्टरमाइंड आतंकी ‘शेरा’ पुर्तगाल से प्रत्यर्पित, नार्को-टेरर मॉड्यूल का था मुख्य चेहरा

नई दिल्ली । राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता हासिल करते हुए हिजबुल मुजाहिदीन के वांछित आतंकी इकबाल सिंह उर्फ शेरा को पुर्तगाल से भारत प्रत्यर्पित (Extradite) करा लिया है। भारत पहुंचते ही सुरक्षा एजेंसियों ने उसे हवाई अड्डे पर हिरासत में ले लिया। शेरा पर पाकिस्तान समर्थित नार्को-टेररिज्म के जरिए भारत में अस्थिरता फैलाने का गंभीर आरोप है।

NIA के अनुसार, शेरा हिजबुल मुजाहिदीन के नार्को-टेरर मॉड्यूल का मास्टरमाइंड है। वह पाकिस्तान से हेरोइन की तस्करी कर पंजाब में अपना नेटवर्क चलाता था। इस तस्करी से होने वाली कमाई को वह हवाला चैनलों के जरिए पाकिस्तान और कश्मीर में हिजबुल के आकाओं तक पहुंचाता था।

Related Articles

नवीनतम लेख