नई दिल्ली |आईपीएल 2026 के रोमांचक सफर में रविवार को खेले गए डबल-हेडर मुकाबलों ने ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस को पूरी तरह से बदल दिया है। भले ही रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स (PBKS) को अपने-अपने मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उनके खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत प्रदर्शन से शीर्ष सूचियों में खलबली मचा दी है।
ऑरेंज कैप: अभिषेक शर्मा की बादशाहत बरकरार
सनराइजर्स हैदराबाद के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एक बार फिर रनों के शिखर पर पहुंच गए हैं। केकेआर के खिलाफ छोटी पारी खेलने के बावजूद उन्होंने 440 रनों के साथ केएल राहुल को पछाड़ दिया।
अभिषेक शर्मा: 440 रन (नंबर-1)
केएल राहुल: 433 रन (नंबर-2)
हेनरिक क्लासेन: 425 रन (नंबर-3)
वैभव सूर्यवंशी: 404 रन (नंबर-4)
साई सुदर्शन: 385 रन के साथ टॉप-5 में नई एंट्री मारी है।
इसके अलावा ट्रेविस हेड ने 61 रनों की आक्रामक पारी खेलकर 12वें स्थान पर लंबी छलांग लगाई है।
पर्पल कैप: रबाडा की रफ़्तार से कांपे बल्लेबाज
गेंदबाजी के मोर्चे पर पंजाब किंग्स के कगिसो रबाडा जबरदस्त वापसी कर चुके हैं। पिछले 6 मैचों में 12 विकेट लेकर वह अब कुल 16 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
रबाडा अब भुवनेश्वर कुमार और अंशुल कंबोज (17-17 विकेट) से महज एक कदम दूर हैं।
मोहम्मद सिराज और कार्तिक त्यागी ने भी 2-2 विकेट लेकर टॉप-10 गेंदबाजों में अपनी जगह सुरक्षित रखी है।
गुजरात टाइटंस के राशिद खान फिलहाल विकेटों के लिए संघर्ष करते दिखे और केवल एक सफलता हासिल कर सके। जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ रहा है, यह जंग और भी कांटे की होती जा रही है।

