30 C
Kolkata
Saturday, May 2, 2026

पश्चिम बंगाल: डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम के 15 बूथों पर पुनर्मतदान, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

दक्षिण 24 परगना | पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में आज शनिवार सुबह से ही चुनावी सरगर्मी तेज है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार, डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों के कुल 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान (Repolling) की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गई है। मतदान सुबह 7:00 बजे प्रारंभ हुआ, जो शाम 6:00 बजे तक चलेगा।

इन बूथों पर हो रही है वोटिंग
प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 बूथों और डायमंड हार्बर के 4 बूथों पर फिर से मतदान कराया जा रहा है।
मगराहाट पश्चिम: बूथ संख्या 46, 126, 127, 128, 142, 214, 215, 216, 230, 231 और 232।
डायमंड हार्बर: बूथ संख्या 117, 179, 194 और 243।

सुरक्षा के कड़े पहरे में लोकतंत्र
पिछले अनुभवों को देखते हुए इस बार सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त रखी गई है। मतदान केंद्रों पर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (Central Forces) की भारी तैनाती की गई है, जिनके साथ राज्य पुलिस के जवान भी मुस्तैदी से डटे हैं। किसी भी संभावित गड़बड़ी को रोकने के लिए मतदान केंद्रों के बाहर भीड़ इकट्ठा होने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। सुरक्षा बल लगातार संवेदनशील इलाकों में गश्त कर रहे हैं।

अब तक का अपडेट
मतदान के शुरुआती घंटों में मतदाताओं में उत्साह देखा गया और लंबी कतारें नजर आईं। प्रशासन के अनुसार, अभी तक किसी भी अप्रिय घटना या चुनावी गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली है। निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के लिए निर्वाचन अधिकारियों द्वारा पूरी प्रक्रिया की कड़ी निगरानी की जा रही है।

Related Articles

नवीनतम लेख