31 C
Kolkata
Tuesday, April 28, 2026

चलती ट्रेन से गिरने से यात्री की हुई मौत

पूर्वी चंपारण । सीतामढ़ी–रक्सौल रेलखंड पर मंगलवार को चलती ट्रेन से गिरने के बाद एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना जयमूर्तिनगर फ्लैग स्टेशन के पश्चिम, रेलवे ढाला के समीप करीब सुबह 10 बजे क़ी हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन से गिरते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोग घायल यात्री को बचाने के लिए दौड़े, लेकिन उसने कुछ ही क्षणों में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही जितना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया।मृतक की पहचान घोड़ासहन थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर लौखान गांव निवासी 50 वर्षीय ईश्वर चंद्र मिश्रा के रूप में हुई है।

पुलिस ने मृतक के मोबाइल के जरिए परिजन को सूचना दी, जिसके बाद परिवार के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान की।बताया जाता है कि ईश्वर चंद्र मिश्रा घोड़ासहन स्टेशन से जयनगर–रक्सौल एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर छौड़ादानो जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

मामले की पुष्टि करते हुए जितना थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Related Articles

नवीनतम लेख