34 C
Kolkata
Tuesday, April 21, 2026

किराए के मकान में महिला ने लगाई फांसी, सिमडेगा की रहने वाली थी मृतका

खूंटी । खूंटी थाना क्षेत्र के खूंटी टोली मोहल्ले में मंगलवार सुबह एक महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मृतका की पहचान 35 वर्षीय निशा देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

कमरे में फंदे से लटका मिला शव
जानकारी के अनुसार, निशा देवी खूंटी टोली स्थित महादेव महतो के मकान में किराए पर रह रही थी। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे पुलिस को सूचना मिली कि महिला ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी है। मृतका मूल रूप से सिमडेगा जिले के ठेठई टांगर (कोनपाल गांव) की निवासी थी।

जांच में जुटी पुलिस
सूचना पाकर खूंटी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है।

पुलिस परिजनों को सूचित करने का प्रयास कर रही है और मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।

Related Articles

नवीनतम लेख