33 C
Kolkata
Friday, April 17, 2026

हरिवंश नारायण सिंह लगातार तीसरी बार निर्विरोध चुने गए उपसभापति, पीएम मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली । जेडीयू सांसद हरिवंश नारायण सिंह ने शुक्रवार को एक बार फिर संसदीय इतिहास में अपनी धाक जमाई। उन्हें लगातार तीसरी बार निर्विरोध राज्यसभा का उपसभापति चुना गया। सदन के सभी दलों ने एकमत होकर उनके नाम पर मुहर लगाई, जो उनके प्रति गहरे भरोसे और उनकी निष्पक्ष कार्यशैली को दर्शाता है।

पीएम मोदी ने पूर्व पीएम चंद्रशेखर को किया याद
हरिवंश नारायण सिंह को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन में उनके अनुभव और नेतृत्व की सराहना की। पीएम मोदी ने एक खास संयोग का जिक्र करते हुए कहा “आज 17 अप्रैल है—हमारे पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की जयंती। यह बेहद सुखद और खास है कि हरिवंश जी, जिनका चंद्रशेखर जी के साथ बहुत करीबी रिश्ता रहा, वे आज उनकी जयंती पर ही अपने तीसरे कार्यकाल की यात्रा शुरू कर रहे हैं।”

विपक्ष ने भी दी बधाई
सदन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी हरिवंश जी को दोबारा चुने जाने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हरिवंश जी इस पद के पूरी तरह योग्य हैं और उनके अनुभव से सदन की गरिमा बनी रहेगी।

पीएम मोदी के संबोधन की मुख्य बातें:
अटूट भरोसा: लगातार तीसरी बार चुना जाना सदन के आप पर गहरे विश्वास का प्रमाण है।
अनुभव का लाभ: पिछले कार्यकाल में हरिवंश जी के अनुभव से सदन की शक्ति और प्रभावशीलता बढ़ी है।
सबको साथ लेकर चलना: पीएम ने कहा कि हरिवंश जी ने हमेशा सबको साथ लेकर चलने की कोशिश की है और सदन की कार्यवाही को बहुत बारीकी से बेहतर बनाया है।
संसदीय गरिमा: प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि नया कार्यकाल भी उसी जोश, संतुलन और लगन के साथ आगे बढ़ेगा और उपसभापति के नेतृत्व में सदन की गरिमा नई ऊंचाइयों को छुएगी।

Related Articles

नवीनतम लेख