35 C
Kolkata
Wednesday, April 15, 2026

सम्राट चौधरी बने बिहार के 24 वे मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

पटना। सम्राट चौधरी ने पटना के लोक भवन में आज बिहार के २४वे मुख्यामंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल सैय्यद अता हसनैन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बिहार के राजनीतिक इतिहास में ये पहली बार है जब भारतीय जनता पार्टी का कोई नेता मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाला है।

सम्राट चौधरी के साथ जेडीयू कोटे से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ लिए। आज केवल इन तीन नेताओं का ही शपथ ग्रहण हुआ, जबकि नई एनडीए सरकार के गठन के बाद भी कैबिनेट में अभी 33 मंत्री पद खाली रह जाएंगे। इस भव्य शपथग्रहण समारोह में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, चिराग पासवान और जीतन राम मांझी विशेष रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

नवीनतम लेख