27 C
Kolkata
Wednesday, April 15, 2026

कमाई का महा-रिकॉर्ड: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी ने रचा इतिहास, बाहुबली और पुष्पा को पछाड़ा; खान तिकड़ी भी पीछे छूटी

हैदराबाद: भारतीय सिनेमा में अब ‘रणवीर युग’ की शुरुआत हो चुकी है। सुपरस्टार रणवीर सिंह ने अपनी ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी के साथ वो जादुई आंकड़ा पार कर लिया है, जो अब तक शाहरुख, सलमान, आमिर या साउथ के दिग्गज प्रभास और अल्लू अर्जुन के लिए भी एक चुनौती बना हुआ था।

राजामौली और खान स्टार्स के लिए बड़ी चुनौती

रणवीर सिंह ने इस कीर्तिमान से साबित कर दिया है कि कंटेंट और स्टार पावर का सही मेल इतिहास बदल सकता है। इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए अब एस.एस. राजामौली जैसे दिग्गजों को भी ‘बाहुबली’ से बड़ी फिल्मों की योजना बनानी होगी। जहाँ एक तरफ बॉलीवुड की खान तिकड़ी (शाहरुख, सलमान, आमिर) अपनी वापसी की कोशिशों में हैं, वहीं रणवीर सिंह ने अपनी इस फ्रेंचाइजी के साथ ग्लोबल स्तर पर बेंचमार्क सेट कर दिया है।

क्या है इस सफलता का राज?

‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की सफलता का सबसे बड़ा कारण इसकी मास-अपील और रणवीर सिंह का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन माना जा रहा है। फिल्म ने न केवल उत्तर भारत बल्कि साउथ के मार्केट में भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है, जिसने इसे इंडियन सिनेमा की सबसे सफल फ्रेंचाइजी बना दिया है।

Related Articles

नवीनतम लेख