29 C
Kolkata
Monday, April 13, 2026

गुवाहाटी पुलिस के जाल में 4 बांग्लादेशी, दलाल की पहचान

गुवाहाटी। पुलिस ने बड़े अभियान के दौरान चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जिससे अवैध घुसपैठ और फर्जी दस्तावेज बनाने के नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

गिरफ्तार लोगों की पहचान मुन्नी अख्तर (22), मूर सलीम शेख (32), मुसम्मत मुक्ता शेख (25, मूर सलीम शेख की पत्नी) और एक नाबालिग के रूप में की गयी है। पुलिस ने बताया है कि चारों को फिलहाल दिसपुर पुलिस थाने में तब तक रखा जाएगा, जब तक उन्हें बांग्लादेश भेजने की आगे की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी आसिफ अली नामक एक दलाल के जरिए असम पहुंचे थे। उसने इनके आवागमन और ठहरने की व्यवस्था की थी।

दिसपुर पुलिस ने बताया है कि सीमा पुलिस ने गुवाहाटी के ससल इलाके से चारों बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। सभी आसिफ अली के जरिए गुवाहाटी पहुंचे थे और बीते 10 अप्रैल से गुवाहाटी में छिपे हुए थे।

सूत्रों ने बताया कि चारों गुवाहाटी से मुंबई जाने की फिराक में थे। गिरफ्तार चारों में एक महिला, एक पुरुष और बच्चे शामिल हैं। बताया गया है कि पेशे से ड्राइवर एवं दलाल मोहम्मद आक्काश अली ने बांग्लादेशी नागरिकों को फर्जी वोटर कार्ड बनाया था। पुलिस ने दलाल को भी गिरफ्तार किया है। अली मूल रूप से बरपेटा जिले का रहने वाला है।

जांच में यह भी सामने आया है कि इन चारों ने बरपेटा जिले से मतदाता पहचान पत्र (वोटर कार्ड) बनवा लिया था, जिससे पहचान सत्यापन और चुनावी दस्तावेजों के दुरुपयोग को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर दिखे लाल टी-शर्ट पहने व्यक्ति की पहचान दलाल आसिफ अली के रूप में हुई है। मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

दलाल मो. अक्काश अली के ख़िलाफ़ दिसपुर पुलिस स्टेशन में केस संख्या 207/2026 के तहत, बीएनएस की धारा 21 (2) / 45 / 318 (4) / 336 (2) / 340 (2) / 112 (2) और इमिग्रेशन एवं विदेशी अधिनियम, 2025 की धारा 24 के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

नवीनतम लेख