भागलपुर। भागलपुर स्मार्ट सिटी की यातायात व्यवस्था इन दिनों बेपटरी हो गई है। शहर के व्यस्ततम मार्ग तातारपुर से स्टेशन चौक तक हर दिन भीषण जाम की स्थिति बनी रहती ।है जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह और शाम के समय हालात सबसे ज्यादा खराब हो जाते हैं।
सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। जाम के कारण लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। वहीं कई यात्रियों की ट्रेन तक छूट जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अव्यवस्थित ट्रैफिक, सड़क किनारे अतिक्रमण और प्रशासन की लापरवाही के कारण यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्कूल जाने वाले बच्चे, नौकरीपेशा लोग और व्यापारी सभी इससे प्रभावित हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं ताकि भागलपुर को जाम सिटी बनने से बचाया जा सके।

