29 C
Kolkata
Monday, April 13, 2026

टिकट जांच में 284 यात्रियों से 2.34 लाख का वसूला गया जुर्माना

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर रेल मंडल में बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाने और यात्रियों को अधिकृत टिकटिंग प्रणाली के उपयोग के प्रति जागरूक करने के लिए रेलवे की ओर से सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान मंडल के विभिन्न प्रमुख स्टेशनों और ट्रेनों में एक साथ संचालित किया गया।

सोमवार को रेलवे की ओर से विज्ञप्ति जारी कर बताया है गया कि अभियान के तहत टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला, झारसुगुड़ा, आदित्यपुर, गम्हारिया, चाईबासा, राजखरसावां, बामरा, पानपोश, बोंडामुंडा, राजगंगपुर और बारबिल सहित कई स्टेशनों पर टिकट जांच टीमों को रेलवे सुरक्षा बल के सहयोग से तैनात किया गया। जांच के दौरान बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।

इस विशेष अभियान में कुल 284 लोग बिना टिकट या नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़े गए, जिनसे जुर्माने के रूप में कुल 2,34,320 रूपये की राशि वसूली गई। इसके अलावा रेलवे परिसर में गंदगी फैलाने और धूम्रपान करने वालों पर भी कार्रवाई करते हुए उनसे अलग से जुर्माना लिया गया।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस अभियान का उद्देश्य न केवल बिना टिकट यात्रा को हतोत्साहित करना है, बल्कि यात्रियों को नियमों के प्रति जागरूक कर उन्हें वैध टिकट लेकर यात्रा करने के लिए प्रेरित करना भी है। साथ ही, स्वच्छता और सुरक्षा मानकों को बनाए रखते हुए यात्रियों को बेहतर और व्यवस्थित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना भी रेलवे की प्राथमिकता है।

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह के सघन जांच अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके और रेलवे सेवाओं में पारदर्शिता एवं अनुशासन बना रहे।

Related Articles

नवीनतम लेख