33 C
Kolkata
Monday, April 13, 2026

गिरिडीह में एसपी ने किया 21 थाना और ओपी प्रभारियों का स्थानांतरण

गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले में पुलिस प्रशासन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने सोमवार को 21 थाना प्रभारी और ओपी प्रभारियों का तबादला कर दिया। करीब ढाई साल बाद हुए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल में कई नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी सूची के अनुसार, डुमरी थाना प्रभारी परनीत पटेल को साइबर थाना भेजा गया है, जबकि पुलिस लाइन में पदास्थापन की प्रतीक्षा (वेटिंग फॉर पोस्टिंग ) में रहे श्रीकांत कुमार को डुमरी थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। सरिया थाना की कमान पिंकू कुमार सिंह को दी गई है।

नगर थाना में तैनात एसआई इनाउल हक को अहिल्यापुर थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं मुफ्फसिल थाना के एसआई बुद्धेश्वर उरांव को ताराटांड़ थाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

देवरी थाना से वसोनू साहू को परसन ओपी का प्रभारी बनाया गया है, जबकि एसपी कार्यालय में पदस्थ श्वेता कुमारी को देवरी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। जमुआ थाना के जेएसआई धीरेंद्र यादव को लोकायनयनपुर भेजा गया है।

शंभू नंद को तिसरी थाना प्रभारी, जबकि ब्रजेश कुमार को धनवार थाना प्रभारी बनाया गया है। धनवार के पूर्व प्रभारी सतेंद्र पाल को नगर थाना स्थानांतरित किया गया है।

बैंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह को पीरटांड़ का नया प्रभारी बनाया गया है, जबकि बिरनी के भ्ररकट्टा ओपी प्रभारी अमन सिंह को बैंगाबाद थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभियोजन कोषांग के प्रभारी ओमप्रकाश सिंह को भ्ररकट्टा ओपी प्रभारी बनाया गया है।

नवडीहा ओपी प्रभारी दीपक झा को अभियोजन कोषांग भेजा गया है, जबकि उनकी जगह सरिया थाना की जेएसआई सविता कुमारी को नवडीहा ओपी का प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा दीपेश कुमार को मधुबन थाना, मनोज कुमार सिंह को थानसिंहडीह थाना का प्रभारी तथा नीरज कुमार को हरलाडीह ओपी प्रभारी बनाया गया है। बगोदर थाना की जिम्मेदारी अब राजेश कुमार को सौंपी गई है, जबकि पूर्व प्रभारी विनय कुमार को नगर थाना भेजा गया है।

एसपी ने आदेश जारी करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने नए पद का प्रभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है। यह फेरबदल जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

Related Articles

नवीनतम लेख