नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ले ली है और इसके साथ ही एक नए सियासी अध्याय की शुरुआत होती नजर आ रही है। जदयू नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा में अपनी पारी की शुरुआत आज से कर दी है। राज्यसभा सांसद के तौर पर शुक्रवार को नीतीश कुमार ने शपथ ली। नीतीश कुमार पहली बार राज्यसभा पहुंचे हैं। नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य बनने के साथ ही बिहार में उनका शासनकाल समाप्त हो जाएगा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 14 अप्रैल को बिहार के नए मुख्यमंत्री का चुनाव कर सकता है। बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद शपथ लेंगे और जल्द ही मुख्यमंत्री पद छोड़ देंगे।

