दुमका । जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र के गोबिंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाइवे दुर्गापुर के समीप पिकअप वैन के चपेट में आने से दो बाईक सवार युवकों की मौत हो गई है। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने स्टेट हाइवे को पूरी तरह जाम कर दिया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम हटवाया।
सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर घायल को गोपीकांदर सीएचसी में भर्ती कराया है। वहीं मृतकों में एक युवक की पहचान कुंडापहाड़ी गांव पतरास मुर्मू के रूप में हुई है। जबकि दूसरा मृतक मधुबन गांव का बताया जाता है। घायल युवक का पहचान नहीं हो पाया है। दुर्घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार को तीनों युवक बाइक से आमडापाड़ा से वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच दुर्गापुर डाउन के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। इधर पुलिस थाना क्षेत्र के कारूडीह के समीप वैन को जब्त कर थाना लाने में सफल रही। वहीं चालक बच निकलने में कामयाब रहा।

