21 C
Kolkata
Wednesday, April 8, 2026

पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता मोहसिना किदवई सुपुर्दे खाक, राहुल गांधी ने कब्रिस्तान पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

नोएडा। एक समय गांधी परिवार की भराेसेमंद साथी और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई काे दिल्ली के निजामुद्दीन कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया। 94 वर्षीय माेहसिना का बुधवार सुबह नोएडा के मेट्रो अस्पताल में हृदयाघात से निधन हो गया था। माेहसिना के निधन की खबर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद और जयराम रमेश सहित कई बड़े नेता उनके घरपहुंचे और परिजनाें काे सांत्वना दी। कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने कब्रिस्तान पहुंचे। पहुंचे।

कांग्रेस की नेता माेहसिना किदवई नोएडा के सेक्टर 40 में अपने परिजनाें के साथ रह रही थी। बुधवार सुबह उन्हें गंभीर हालत में नाेएडा के सेक्टर 12 स्थित अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी माैत हाे गई। डॉक्टरों के अनुसार उनकी मौत हृदयाघात के चलते हुई है। माेहसिना किदवई की के निधन की सूचना पाकर कांग्रेस के कई बड़े नेता, पूर्व मंत्री और उनके समर्थक उनके आवास पर पहुंचने लगे। मोहसिना के परिजनों को सांत्वना देने वालों का तांता लग गया।

कांग्रेस नेता माेहसिना किदवई की अंतिम यात्रा उनके नाेएडा के आवास से शुरू हुई। उनके पार्थिव शरीर काे दिल्ली के निजामुद्दीन कब्रिस्तान ले

जाया गया। यहां इस्लाम रीति रिवाज से उनकाे सुपुर्दे खाक कर दिया गया। इस माैके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और उनके शुभचिंतकमाैजूद रहे।

इससे पहले कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी नोएडा स्थित माेहसिना के आवास पर पहुंचे और उनके अंतिम दर्शन कर भावभीनी श्रद्वांजलि दी। यहां मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मोहसिना किदवई केवल एक राजनेता नहीं थीं, बल्कि वे भारतीय राजनीति में शुचिता, संघर्ष और वैचारिक स्पष्टता का प्रतीक थीं। एक ऐसे दौर में जब राजनीति में मूल्यों का क्षरण हो रहा है, किदवई जैसी शख्सियत का जाना एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने जिस दृढ़ता के साथ गांधीवादी विचारधारा और संवैधानिक मूल्यों का प्रतिनिधित्व किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेंगी। खरगे ने कखा कि एक केंद्रीय मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल ने यह सिद्ध किया कि सत्ता का उपयोग जनसेवा के लिए किस निष्ठा के साथ किया जाना चाहिए।

माेहसिना के निधन की सूचना पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, आनंद शर्मा, राज्यसभा सदस्य जयराम रमेश, सांसद तनुज पुनिया, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया शिंदे भी नोएडा के सेक्टर 40 स्थित उनके आवास पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। इन नेताओं ने मोहसिना किदवई के द्वारा समाज के प्रति किए गए कार्यों की याद किया। वहीं मोहसिना किदवई के निधन पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी, राज्यसभा सांसद मुकुल वासनिक, पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।

मोहसिना किदवई मूल रूप से जनपद बाराबंकी की रहने वाली थीं। उनका जन्म 1 जनवरी, 1932 को बाराबंकी के मसौली में हुआ था। मोहसिना किदवई की तीन बेटियां हैं। वह आजमगढ़, बहराइच और मेरठ से सांसद रह चुकी हैं। वह 1978 उपचुनाव, 1980 और 1984 में उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर से सांसद चुनी गईं। मोहसिना किदवई हज कमेटी की अध्यक्ष भी रहीं। वह पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी के खासे नजदीकी नेताओं मे मानी जाती थी। कांग्रेस नेता माेहसिना किदवई इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की सरकारों में केंद्रीय मंत्री रहने के दौरान स्वास्थ्य, शहरी विकास, पर्यटन और नागरिक उड्डयन जैसे मंत्रालयों में काम किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

नवीनतम लेख