27 C
Kolkata
Saturday, May 30, 2026

बारसोई में युवक को मारी गोली, पिस्तौल और खोखा बरामद, आरोपी की तलाश जारी

कटिहार। जिले के बारसोई थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर में बीते 07 अप्रैल को एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। घायल युवक मो. आलम (42 वर्ष) को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से पिस्तौल और एक खोखा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार मो. आलम अपने घर में मोबाइल पर गेम खेल रहा था, तभी उसका साथी मो. रजाऊल आया और “नकली गेम नहीं, असली गेम खेलने” की बात कहकर गोली मार दी। गोली लगने से मो. आलम के घुटने में गंभीर चोट आई है।

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। बारसोई थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी मो. रजाऊल की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस अधीक्षक ने घटना की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है।

घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण माहौल है और पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थानीय लोगों ने घटना की निंदा की है और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

नवीनतम लेख