30.1 C
Kolkata
Thursday, June 4, 2026

पांच बच्चे के पिता ने तीन बच्चे की मां को भगाया, गिरफ्तार

दुमका। इस कलियुग में कुछ भी संभव होता जा रहा है। लोग गलत कार्य करने से पहले अपना और अपने परिवार की चिंता नहीं करते। कुछ ऐसा ही मामला दुमका में देखने को मिला। जब जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में पांच बच्चों के पिता मनार अंसारी ने पड़ोस में रहने वाली तीन बच्चाें की मां को लेकर फरार हो गया।

यह घटना 30 मार्च की है। महिला के पिता नजदीक के ही गांव में रहते हैं। उनको जब इस घटना की जानकारी मिली,तब उन्होंने काफी खोजबीन की। जब उन्हें सफलता नहीं मिली तो 04 अप्रैल को थाना शिकारीपाड़ा में मनार अंसारी के खि़लाफ़ आवेदन दिया।

उन्होंने उल्लेख किया कि मेरा दामाद जो दूसरे शहर में रोजगार के लिए गया है। ऐसे में घर में बेटी अकेली थी तो मनार उसे बहला फुसलाकर ले कर भाग गया। पुलिस ने इस मामले में तो त्वरित कार्रवाई करते हुए मनार अंसारी के घर सोनाढाप गांव से उक्त महिला को बरामद करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

थाना प्रभारी अमित लकड़ा ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में पिता के लिखित शिकायत पर साेमवार काे महिला काे बरामद करते हुए आरोपी मनार अंसारी काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि महिला का मंगलवार को कोर्ट में बयान दर्ज होगा।

Related Articles

नवीनतम लेख