26.3 C
Kolkata
Wednesday, July 22, 2026

सीवान जंक्शन पर आरपीएफ की सघन चेकिंग, श्वान ‘रैंबो’ ने संभाली कमान

सीवान। रेलवे सुरक्षा को लेकर रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने शनिवार को सीवान जंक्शन पर व्यापक जांच अभियान चलाया। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, वाराणसी के निर्देश पर यह विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया।

प्रभारी निरीक्षक, आरपीएफ पोस्ट सीवान के नेतृत्व में सउनि शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, सउनि विनोद कुमार यादव तथा कांस्टेबल राधेश्याम यादव ने डॉग स्क्वायड के श्वान ‘रैंबो’ के साथ स्टेशन परिसर के विभिन्न हिस्सों की गहन तलाशी ली।

इस दौरान पार्सल घर, बुकिंग हाल, सर्कुलेटिंग एरिया, यात्री प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्म सहित कई ट्रेनों—15707, 15280, 15708, 18182 और 15566 में विस्फोटक पदार्थों की जांच की गई।

चेकिंग के दौरान सभी स्थानों पर स्थिति सामान्य पाई गई और कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। आरपीएफ की इस सतर्कता से यात्रियों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है।

आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस तरह की जांच आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

नवीनतम लेख