36 C
Kolkata
Saturday, April 4, 2026

पीएम मोदी ने संगीतकार रमेश विनायकम से की मुलाकात, ‘गमक बॉक्स नोटेशन’ की सराहना

चेन्नई/नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने तमिलनाडु प्रवास के दौरान शनिवार को मशहूर संगीतकार, गायक और संगीत निर्देशक थिरु रमेश विनायकम और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी भारतीय संगीत के क्षेत्र में हो रहे नए नवाचारों को देखकर काफी प्रभावित नजर आए।

संगीत को विश्व पटल पर ले जाने की नई तकनीक
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि रमेश विनायकम ने अपना पूरा जीवन भारतीय संगीत को लोकप्रिय बनाने के लिए समर्पित कर दिया है।

पीएम मोदी ने कहा: “उन्होंने मुझे अपने ‘गमक बॉक्स नोटेशन सिस्टम’ की एक झलक दिखाई। भारतीय संगीत को विश्व स्तर पर ले जाने का यह एक अत्यंत अभिनव (Innovative) तरीका है!”

कौन हैं थिरु रमेश विनायकम?
रमेश ने कर्नाटक संगीत और पश्चिमी शास्त्रीय संगीत दोनों में महारत हासिल की है। उन्होंने कई तमिल फिल्मों में संगीत दिया है। फिल्म ‘फाइव स्टार’ का उनका गाना “थिरु थिरुदा” आज भी बेहद लोकप्रिय है। उन्हें विशेष रूप से उनके ‘गमक बॉक्स नोटेशन सिस्टम’ के लिए जाना जाता है, जो भारतीय शास्त्रीय संगीत की बारीकियों को लिपिबद्ध करने का एक अनूठा और आधुनिक तरीका है।

Related Articles

नवीनतम लेख