30.6 C
Kolkata
Thursday, June 4, 2026

मतदान के पहले बड़ी मात्रा में शराब जब्त

पश्चिम मेदिनीपुर । पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशियाड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने चुनाव से पहले एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात मिली गुप्त सूचना के आधार पर केशियाड़ी ब्लॉक के सांतारापुर क्षेत्र में एक घर पर छापा मारा गया। तलाशी के दौरान पुलिस को मौके से लगभग 137 लीटर विदेशी शराब और 29 लीटर देशी शराब मिली।

जब्त की गई शराब की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और फिलहाल उससे पूछताछ चल रही है।

जांच अधिकारी यह पता लगाने में लगे हैं कि कहीं यह शराब चुनाव से पहले अवैध रूप से वितरण के लिए तो नहीं इकट्ठा की गई थी। मामले की पूरी जांच जारी है।

Related Articles

नवीनतम लेख