32 C
Kolkata
Thursday, March 26, 2026

फिल्म फेस्टिवल दिल्ली में दिखेंगी हेमा मालिनी, धर्मेंद्र को दी जाएगी श्रद्धांजलि

हेमा मालिनी अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल दिल्ली (आईएफएफडी 2026) में शामिल होने को लेकर उत्साहित हैं। 25 मार्च से शुरू हुए इस महोत्सव में उनके पति और दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

मीडिया से बातचीत में हेमा मालिनी ने बताया कि इस आयोजन में कई कलाकारों को आमंत्रित किया गया है और वह श्रद्धांजलि ग्रहण करने के लिए उपस्थित रहेंगी। उन्होंने दिल्ली में इस महोत्सव के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बधाई देते हुए कहा कि यह आयोजन 4-5 दिनों तक चलेगा और इसमें कई कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देना उनके लिए भावुक क्षण होगा।

भारत मंडपम में 25 मार्च से शुरू हुआ यह महोत्सव 31 मार्च तक चलेगा। उद्घाटन समारोह में निमरत कौर और अर्जुन कपूर शामिल होंगे, जबकि अन्य कार्यक्रमों में विक्की कौशल, अनुपम खेर, सिद्धांत चतुर्वेदी, सान्या मल्होत्रा और लॉरेन गॉटलिब जैसे सितारे हिस्सा लेंगे। महोत्सव में देश-विदेश के फिल्म निर्माता और सिनेमा से जुड़े दिग्गज भी अपने विचार शेयर करेंगे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles