33 C
Kolkata
Wednesday, March 25, 2026

युवक पर जानलेवा हमला मामले में चार हिरासत में

पूर्वी सिंहभूम। शहर के टेल्को थाना क्षेत्र स्थित थीम पार्क के पास मंगलवार देर रात क युवक पर हुए जानलेवा हमले से इलाके में दहशत फैल गई। इस हमले में 18 वर्षीय आदर्श सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आदर्श सिंह पर तीन युवकों ने घेरकर धारदार हथियार से हमला किया। हमलावरों ने चापड़ से उस पर कई वार किए, जिससे उसकी गर्दन और पीठ पर गहरी चोटें आईं। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें हमले की पूरी तस्वीर साफ देखी जा सकती है।

घटना के समय एक युवती भी मौके पर मौजूद थी, जिससे आदर्श के संबंध होने की बात सामने आ रही है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। बताया जाता है कि आदर्श युवती से एकतरफा प्रेम करता था और इसी बात को लेकर विवाद बढ़ता गया, जो अंततः हिंसक रूप में सामने आया।

हमले के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को पहले टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम उसकी निगरानी कर रही है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित सहित चार युवकों को हिरासत में ले लिया है। सभी से पूछताछ जारी है। सूत्रों के अनुसार युवती के कथित प्रेमी फारुक अयान पर हमले की साजिश रचने का शक जताया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही टेल्को थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। उन्होंने ने बताया कि सभी संभावित पहलुओं प्रेम प्रसंग, आपसी रंजिश और साजिश को ध्यान में रखते हुए पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही मामले का पूरी तरह खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles