22 C
Kolkata
Saturday, March 21, 2026

‘किंग’ का एक्शन करेगा सबको हैरान

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी एक्शन फिल्मों में शामिल करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म के एक खास एक्शन सीक्वेंस के लिए 10 प्रशिक्षित रूसी फाइटर्स को मुंबई बुलाया है। विले पार्ले स्थित एक पुराने मिल सेट पर इस भव्य सीन की शूटिंग की तैयारी पूरी कर ली गई है।

सूत्रों के अनुसार, यह हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन 23 मार्च से मुंबई की गोल्डन टोबैको फैक्ट्री में तैयार किए गए विशाल सेट पर शूट किया जाएगा, जो लगभग एक सप्ताह तक चलेगा। फिल्म की टीम स्टाइलिश एक्शन के बजाय रियल और जमीनी फाइट कोरियोग्राफी पर जोर दे रही है। खास बात यह है कि इस सीक्वेंस में शाहरुख खान बिना किसी बॉडी डबल के खुद खतरनाक स्टंट करते नजर आएंगे, जिसके लिए उन्होंने खास तैयारी भी की है।

फिल्म में एक और बड़ा आकर्षण विजयदशमी के बैकड्रॉप पर फिल्माया गया एक्शन सीन है, जिसमें सुहाना खान अपने पिता शाहरुख के साथ कंधे से कंधा मिलाकर एक्शन करती दिखेंगी। इस सीक्वेंस की शूटिंग के लिए दोनों ने लगातार आठ रातों तक काम किया है। ‘किंग’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है, खासकर इसलिए भी क्योंकि इसमें अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण और रानी मुखर्जी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म क्रिसमस 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles