30 C
Kolkata
Friday, March 20, 2026

एनईसी समूह विनिर्माण संयंत्रों के विस्तार के लिए 200 करोड़ रुपये निवेश करेगा

नई दिल्ली । भारत के ऊर्जा और विद्युत विनिर्माण क्षेत्र में अग्रणी कंपनी नित्या इलेक्ट्रो कंट्रोल्स (एनईसी) समूह ने गुरुवार को नोएडा स्थित अपने संयंत्र में एक नई विनिर्माण इकाई का विस्तार करने की घोषणा की है। एनईसी इसके लिए 200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस विस्तार के साथ एनईसी समूह ऊर्जा क्षेत्र में अपने ग्राहकों और भागीदारों को उत्पादन मात्रा में उल्लेखनीय वृद्धि करने, उत्पादन समय को कम करने और अधिक मूल्य प्रदान करने के लिए तैयार है।

यशोभूमि में आयोजित ‘भारत विद्युत शिखर सम्मेलन 2026’ में इसकी घोषणा एनईसी समूह के प्रबंध निदेशक प्रशांत श्रीवास्तव ने की। श्रीवास्तव ने कहा कि एनईसी सहूह ने नोएडा में अपने विनिर्माण संयंत्रों का विस्तार किया है। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया पहल के तहत उत्पादन बढ़ाने के लिए कंपनी 200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। एनईसी इस नए पूंजी निवेश का उपयोग उन्नत मशीनरी, प्रौद्योगिकी उन्नयन और कार्यबल विकास के लिए करेगी, जिससे समूह बढ़ती घरेलू मांग को पूरा करने के साथ-साथ प्रतिस्पर्धी निर्यात क्षमताओं का निर्माण कर सकेगा।

एनईसी के प्रबंध निदेशक प्रशांत श्रीवास्तव ने कहा कि यह समूह के लिए एक निर्णायक क्षण है। नोएडा में हमारा विस्तार और 200 करोड़ रुपये का निवेश भारत की विनिर्माण क्षमता में हमारे विश्वास और देश के औद्योगिक विकास में सार्थक योगदान देने की हमारी जिम्मेदारी को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित यह नई इकाई एनईसी समूह के विकास पथ में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो घरेलू विनिर्माण क्षमताओं को मजबूत करने की उसकी प्रतिबद्धता को और पुष्ट करती है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles