31 C
Kolkata
Wednesday, March 18, 2026

रांची के मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन

रांची | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को रमजान के पवित्र महीने के अवसर पर कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में रोज़ेदारों के साथ विभिन्न धर्मों, समुदायों और वर्गों के प्रमुख अतिथि, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता और अन्य लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मौके पर सभी गणमान्य अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि रमजान का पाक महीना पारस्परिक सौहार्द, भाईचारे और समरसता का संदेश देता है। यह पर्व हमें एक-दूसरे के प्रति आदर, सहयोग और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है। रमजान हमें मानव सेवा, करुणा, तपस्या और त्याग के मार्ग पर चलने का आग्रह करता है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्यवासियों के सुख, समृद्धि और प्रगति की कामना करते हुए उन्हें रमजान की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी तथा विधायक कल्पना सोरेन ने सामूहिक प्रार्थना में भाग लिया। उन्होंने राज्य की शांति, समृद्धि, प्रगति और आपसी भाईचारे के लिए अल्लाह से दुआ मांगी। हर समुदाय और धर्म के लोगों की उपस्थिति ने सामाजिक एकता और सद्भाव का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया। इस दौरान रोजेदारों ने नमाज अदा कर समाज, राज्य और देश में शांति व खुशहाली की दुआएं मांगी।

इस इफ्तार पार्टी में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मंत्री दीपक बिरुवा, मंत्री चमरा लिंडा, मंत्री संजय प्रसाद यादव, मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, मंत्री हफीजूल हसन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री योगेंद्र प्रसाद, मंत्री सुदिव्य कुमार, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो सहित सत्तारूढ़ गठबंधन के कई विधायक व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles