35.4 C
Kolkata
Tuesday, March 17, 2026

पीवीयूएनएल प्रोजेक्ट की दूसरी 800 मेगावाट इकाई का सफल सिंक्रोनाइजेशन

रामगढ़ । जनपद के पतरातू सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट (चरण-I) की दूसरी 800 मेगावाट इकाई का मंगलवार को सफलतापूर्वक सिंक्रोनाइजेशन किया गया। यह परियोजना की प्रगति में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

चुनौतियों का सामना कर मिली सफलता : सीईओ

इस माैके पर सीईओ ए.के. सहगल ने पीवीयूएनएल एवं बीएचईएल की टीमों द्वारा चुनौतियों का सामना करते हुए इस उपलब्धि को हासिल करने में किए गए अथक प्रयासों और समर्पण की सराहना की। यूनिट-2 का सफल सिंक्रोनाइजेशन पीवीयूएनएल, बीएचईएल एवं सभी संबद्ध हितधारकों के बीच उत्कृष्ट टीमवर्क, सूक्ष्म योजना एवं समन्वय का प्रमाण है। यह उपलब्धि प्रगति का प्रतीक है, जो एक उज्ज्वल एवं ऊर्जा-सुरक्षित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर पीवीयूएनएल के सीईओ ए.के. सहगल के साथ अनुपम मुखर्जी, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना), मनीष खेतरपाल, महाप्रबंधक (ओ एंड एम), बिश्नु दत्ता दाश, महाप्रबंधक (परियोजना), ओ.पी. सोलंकी, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस), जोगेश चंद्र पात्रा, महाप्रबंधक (कमीशनिंग) तथा जियाउर रहमान सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles