रांची : सामुदायिक कल्याण और पर्यावरण संरक्षण की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, जेसीआई रांची द्वारा आज लाबेद गाँव में ‘बोतल वितरण’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। “सस्टेनेबल सिपिंग” (Sustainable Sipping) पहल के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को हानिकारक प्लास्टिक बोतलों के स्थान पर सुरक्षित और टिकाऊ स्टेनलेस स्टील की बोतलें प्रदान करना है।
लाबेद, जेसीआई रांची द्वारा गोद लिया गया एक गाँव है, जहाँ संस्था ने प्राथमिक विद्यालय, पुस्तकालय, बच्चों का खेल मैदान, पूजा स्थल एवं अन्य स्थायी परियोजनाओं का निर्माण कर गाँव के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसी कार्यक्रम में आज जेसीआई रांची के सदस्यों द्वारा गाँव के बच्चों के बीच स्टेशनरी सामग्री का भी वितरण किया गया।
इस विशेष अवसर पर जेसीआई इंडिया (क्षेत्र-A) के नेशनल वाइस प्रेसिडेंट (NVP) JFS जितेश आडवाणी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयं ग्रामीणों को बोतलें वितरित कीं और शुद्ध पेयजल के महत्व पर जोर दिया। इस अभियान का उद्देश्य न केवल स्वास्थ्य सुरक्षा है, बल्कि प्लास्टिक कचरे को कम करके पर्यावरण को बचाना भी है।
कार्यक्रम के दौरान जेसीआई रांची के अध्यक्ष JFD अभिषेक जैन ने कहा, “हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि लाबेद का हर निवासी शुद्ध और सुरक्षित जल का सेवन करे। प्लास्टिक मुक्त भविष्य की ओर यह हमारा एक छोटा लेकिन प्रभावी कदम है।”
इस सफल आयोजन में जेसीआई रांची की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसमें मुख्य रूप से JFD अभिषेक जैन – अध्यक्ष, JFM साकेत अग्रवाल – सचिव, JC ऋषभ जैन-कोषाध्यक्ष, JC HGF अंकित मोदी – निदेशक (लाबेद), JFD राहुल टीबरेवाल – प्रोजेक्ट चेयरमैन, Jc. अभ्युदय मोदी – को-प्रोजेक्ट चेयरमैन, JC रौनक सिन्हा, JC सिद्धार्थ जैन,JC तरुण अग्रवाल, JC विशेष वशिष्ठ,JC अनिश जैन,JC मेहुल अग्रवाल शामिल थे।
जेसीआई रांची भविष्य में भी ग्रामीण विकास और स्थिरता (Sustainability) पर आधारित ऐसे और भी कई प्रोजेक्ट्स चलाने के लिए संकल्पित है। यह जानकारी जेसीआई रांची के प्रवक्ता जेसी रवि सामौता ने दी।


