दरभंगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे युद्ध और तनावपूर्ण परिस्थितियों के कारण गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
पुलिस उप-महानिरीक्षक, विशेष शाखा, बिहार, पटना के पत्र के आलोक में जिला प्रशासन ने बताया है कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के कारण एलपीजी गैस की आपूर्ति में कमी उत्पन्न होने की संभावना है। ऐसी स्थिति में शहरी क्षेत्रों की गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ बढ़ने से विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने गैस एजेंसियों के संचालन पर निगरानी रखने तथा आवश्यक नियंत्रण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करते हुए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
साथ ही आम नागरिकों की सुविधा के लिए जिला आपदा प्रबंधन शाखा में एक नियंत्रण कक्ष सक्रिय किया गया है। एलपीजी गैस आपूर्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या की सूचना नागरिक नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06272-245055 पर दे सकते हैं।
प्राप्त शिकायतों को अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) द्वारा पंजीबद्ध कर संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी तथा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा। इसके अलावा जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी इस पूरी व्यवस्था की सतत निगरानी करेंगे।
जिला प्रशासन ने जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि इस संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर तुरंत जानकारी दी जा सके। साथ ही सभी अनुमंडल पदाधिकारी, नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी को आदेश की प्रति अपने-अपने कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित करने को कहा गया है।
दहेज हत्या मामले में पति को दस वर्षों का सश्रम कारावास
पूर्वी चंपारण,12 मार्च (हि.स.)। द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विद्या प्रसाद ने दहेज हत्या में दोषी पाते हुए नामजद एक अभियुक्त को दस वर्षों का सश्रम कारावास एवं बीस हजार रूपये अर्थ दंड की सजा सुनाए है। अर्थ दंड नहीं देने पर छह माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।
सजा मोतिहारी मुफ्फसिल थाना के पतौरा मठिया निवासी प्रिंस कुमार को हुई । मामले में छतौनी थाना के बड़ा बरियारपुर निवासी रामजी सिंह ने मुफ्फसिल थाना


