22 C
Kolkata
Thursday, April 30, 2026

प्रधानमंत्री मोदी आज संबोधित करेंगे पोस्ट बजट वेबिनार

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘सबका साथ, सबका विकास-लोगों की आकांक्षाओं की पूर्ति’ विषय पर पोस्ट बजट वेबिनार को संबोधित करेंगे। इस वेबिनार के अंतर्गत शिक्षा एवं कौशल विकास, स्वास्थ्य और आयुष, पर्यटन तथा आतिथ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में कई ब्रेकआउट सत्र आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने दी।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, इन सत्रों में शिक्षा से रोजगार तक मजबूत मार्ग तैयार करने, एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (एवीजीसी) के लिए कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित करने, सहयोगी स्वास्थ्य पेशेवरों और केयरगिवर्स के प्रशिक्षण के विस्तार जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

इसके अलावा क्षेत्रीय चिकित्सा हब और नए आयुष संस्थानों की स्थापना, आतिथ्य क्षेत्र में कौशल विकास, सतत पर्यटन ट्रेल्स का विकास, उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में बौद्ध सर्किट तथा विरासत पर्यटन को बढ़ावा देने जैसे मुद्दे भी विचार-विमर्श का हिस्सा होंगे। पोस्ट बजट वेबिनार सरकार, उद्योग जगत और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के बीच सहयोगात्मक संवाद का मंच प्रदान करेगा, ताकि बजट में प्रस्तुत नीतिगत दृष्टि को व्यावहारिक रणनीतियों में बदला जा सके। इन चर्चाओं से ऐसे ठोस सुझाव सामने आने की उम्मीद है, जो नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन और समावेशी विकास को गति देने में सहायक होंगे।

Related Articles

नवीनतम लेख