भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में IND vs NZ मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट पर 255 रन बनाए। इतने बड़े स्कोर के सामने न्यूजीलैंड की बैटिंग नहीं चली और टीम इंडिया ने 96 रनों की बड़ी जीत मिली। भारत ने तीसरी बार T-20 वर्ल्डकप जीता है। इससे पहले भारत ने T20 वर्ल्ड कप 2007 और 2024 संस्करण में ट्रॉफी जीती थी। इसी के साथ भारत ने तीसरी बार यह खिताब जीता और ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई।
भारत ने न्यूजीलैंड को 256 रन का लक्ष्य दिया था। न्यूजीलैंड ने 19 ओवर में 159/10 बनाए। वहीं संजू सैमसन 89, अभिषेक शर्मा 52, ईशान किशन 54 रन, शिवम दुबे ने बनाए 26 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने 4, अक्षर पटेल ने 3 विकेट लिए। हार्दिक पांड्या-वरुण चक्रवर्ती-अभिषेक शर्मा ने 1-1 विकेट लिए।


