- 8 मार्च को 11 बजे पूर्वाह्न गीतांजलि बैंक्वेट हॉल, बोड़ेया रोड, रांची में आयोजित है सम्मान समारोह
- प्रदेश के सभी निकायों से निर्वाचित प्रतिनिधि होंगे शामिल
- मेयर, अध्यक्ष, सहित पार्षद गण होंगे शामिल
रांची : राष्ट्रीय महामंत्री सांसद अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू,नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतागण पदाधिकारी कार्यक्रम में होंगे शामिल। नगर निकाय चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की बड़ी जीत के बाद पार्टी ने नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को सम्मानित करने का कार्यक्रम तय किया है।यह जानकारी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने दी।
श्री प्रसाद ने बताया कि आगामी 8 मार्च को रांची बोड़ेया रोड स्थित गीतांजलि बैंक्वेट हॉल में प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू जी की अध्यक्षता में भव्य सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य के सभी 48 नगर निकाय में भाजपा के समर्थन एवं भाजपा विचारों के आधार पर समाज की सेवा से जुड़े महापौर,अध्यक्ष एवम पार्षद गण बड़ी संख्या में जीत कर आए हैं।
बताया कि राज्य सरकार के लगातार तिकड़म, पुलिस प्रशासन के दबाव और दुरुपयोग के बावजूद नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत हुई है। बताया कि इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता सांसद अरुण सिंह जी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।


