भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत ने इंग्लैंड को 07 रन से हराया। टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड के बीच मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा था, भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। ये इस टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल था, अब टूर्नामेंट के फाइनल में भारत का सामना 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगा, जिसने टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराया था। आईसीसी टी20 विश्व कप में टीम इंडिया 2007 और 2024 के बाद तीसरी बार फाइनल में पहुंची है।
दूसरा सेमीफाइनल जीतने के लिए भारत ने जीत के लिए 254 रन का रिकॉर्ड टारगेट सेट किया था, जिसका पीछा करने में इंग्लैंड की टीम नाकाम रही। भारत और इंग्लैंड का पहला सेमीफाइनल 1983 में हुआ। उस वक्त भारत ने इंग्लैंड को हराया और फाइनल में वेस्टइंडीज को मात देकर अपना पहला वर्ल्ड कप जीता। यह जीत भारतीय क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक पल था और आज भी याद किया जाता है।
टी20 विश्व कप के इतिहास में भारत और इंग्लैंड के बीच दो बार सेमीफाइनल मैच हो चुका है। दोनों टीमों ने एक एक मैच अपने नाम किया है। साल 2024 में जब भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में इस टूर्नामेंट को जीता था, तब भारतीय टीम इंग्लैंड को हराकर ही सेमीफाइनल में पहुंची थी।


