33.7 C
Kolkata
Thursday, March 5, 2026

नामकुम थाना के हाजत में 12 वर्षीय बच्चे के अपहरण व हत्या के आरोपी ने लगायी फांसी

नामकुम थाना से एक मामला सामने आ रहा है जिसमें 12 वर्षीय बच्चे के अपहरण और हत्या के आरोपी ने हाजत में फांसी लगा ली। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। यह घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। गुरुवार सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने हाजत के अंदर फांसी कैसे लगाई और सुरक्षा में कहीं कोई चूक तो नहीं हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की स्थिति और साफ हो सकेगी। मामले को लेकर पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

वह मूल रूप से खूंटी जिले के साइको थाना क्षेत्र के कोल्हापूर्ति गांव का रहने वाला था। मृतक आरोपी की पहचान जगय मुंडा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गांव की ही एक महिला के साथ उसका अवैध संबंध था और फिलहाल वह उसी के साथ नामकुम थाना क्षेत्र में रह रहा था। जानकारी के मुताबिक रविवार को महिला के साथ उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी गुस्से में उसने महिला के 12 वर्षीय बेटे रमेश हजाम का अपहरण कर लिया। अपहरण करने के बाद वह बच्चे को रामगढ़ थाना क्षेत्र के घाटो इलाके में ले गया। वहां उसने बच्चे की हत्या कर दी और शव को जमीन में दफना दिया।

बच्चे के गायब होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई शुरू की। शक के आधार पर पुलिस ने जगय मुंडा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान जब उससे सख्ती से सवाल किए गए तो उसने बच्चे के अपहरण और हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस रामगढ़ के घाटो इलाके में पहुंची, जहां जमीन में दफनाए गए बच्चे के शव को बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर नामकुम थाना लेकर आई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाना हाजत में रखा गया था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद थाना परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles