32.5 C
Kolkata
Thursday, March 5, 2026

टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची न्यूजीलैंड, फिन एलेन ने टी20 विश्व कप में लगाया सबसे तेज शतक

नई दिल्ली । न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज फिन एलेन ने टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महज 33 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। यह टी20 विश्व कप के इतिहास का सबसे तेज शतक है।

एलेन ने नाबाद 100 रन की पारी खेलते हुए न्यूजीलैंड को 170 रन का लक्ष्य सिर्फ 12.5 ओवर में ही हासिल करा दिया। अपनी तूफानी पारी में उन्होंने 10 चौके और आठ छक्के लगाए।

इससे पहले टी20 विश्व कप में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 47 गेंदों में शतक बनाया था।

फिन एलेन का 33 गेंदों का शतक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज शतक भी है। उन्होंने नामीबिया के जैन निकोल लॉफ्टी-ईटन और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा के रिकॉर्ड की बराबरी की। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज शतक एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम है, जिन्होंने 27 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

टी20 विश्व कप में सबसे तेज शतक
1. फिन एलेन (न्यूजीलैंड) – 33 गेंद बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2026
2. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) – 47 गेंद बनाम इंग्लैंड, 2016
3. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) – 50 गेंद बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2007
4. ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड) – 51 गेंद बनाम बांग्लादेश, 2012
5. राइली रोसो (दक्षिण अफ्रीका) – 52 गेंद बनाम बांग्लादेश, 2022

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles