राजधानी में होली के त्योहार के बीच अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। अपराधियों ने अनगड़ा थाना क्षेत्र में एक शराब दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। तीन हथियारबंद अपराधियों ने एक शराब दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर पूरे इलाके में दहशत फैला दी। चार राउंड गोली चलाने वाले अपराधी शराब की मांग कर रहा था और मना करने पर गाली-गलौज के साथ फायरिंग पर उतर आए। गनीमत थी की कोई हादसा नहीं हुआ। जो अपराधियों के बेखौफ रूप को साफ बयां कर रही है।
रंगदारी और मुफ्तखोरी की इस जिद ने इलाके में भारी दहशत फैला दी है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन गोली चलने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और पुलिस अब अपराधियों की गिरफ्तारी में जुट गई है। अचानक हुई गोलीबारी से दुकान में मौजूद कर्मचारी और आसपास के लोग दहशत में आ गए। फायरिंग के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में अपराधियों की तस्वीर साफ देखी जा सकती है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। लेकिन जिस तरह खुलेआम शराब दुकान को निशाना बनाया गया,उससे इलाके में दहशत का माहौल है।


