रांची: श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति, भुताहा तालाब की एक बैठक रविवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष शंकर दुबे ने की। जबकि इस बैठक का संचालन राजकुमार गुप्ता ने की। कोषाध्यक्ष संजय सिंह (लल्लू सिंह) ने पिछले वर्ष 2025 का आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक में पुरानी कमिटी को भंग करके उसके बाद पुन: पुरानी कमिटी को ही सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। उसके बाद सभाध्यक्ष ने मुख्य संरक्षक व संरक्षक मंडली को छोड़कर पूर्व की कमिटी के सभी पदाधिकारियों को सुचारु रूप से चैती दुर्गा पूजा करने की जिम्मेवारी सौंपी। निर्णय लिया गया कि इस वर्ष चैती दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया जाएगा।
बैठक में मुख्य संरक्षक किशोर साहू, रमेश सिंह, राज कुमार गुप्ता, उदय साहू, कुमार राजा, रवि कुमार (पिंकू), गोपाल पारीक, संजय सिंह (लल्लू), राहुल सिंह, महेश चन्द्रा, दीपू सिंह, गणेश सिंह, शुभम वर्मा, दिलीप गुप्ता, विशाल कृष्णा, राजू चौरसिया, सुनील यादव, रौनक साबु, नवीन गुप्ता, नंद सिंह चंदेल, उमंग सुल्तानिया, प्रिंस मेहता, रिक्की वर्मा, प्रकाश पासवान, शुभम वर्मा, ऋषभ सिंह, नीकु वर्मा, करण सिंह, मोहित रजक, नमन भारतीय, आशीष रजक, अर्जुन सिंह, रोहन सिंह, सौरभ रजक, आकाश रजक, बबलू वर्मा, आयुष रजक, प्रियांशु वर्मा, यश वर्मा, आयुष वर्मा, राहुल रजक सहित समिति के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक के बाद होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सभी लोगों को अबीर गुलाल लगा कर होली की शुभकामनायें दी गई। यह जानकारी महासमिति के प्रवक्ता नमन भारतीय ने दी।


