22.2 C
Kolkata
Wednesday, February 25, 2026

सोना-चांदी हुआ सस्ता, रिकॉर्ड तेजी के बाद कीमतों में गिरावट

मुंबई: भारतीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पिछले सत्र की जोरदार तेजी के बाद आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।  इस गिरावट का मुख्य कारण निवेशकों द्वारा की गई ‘प्रॉफिट बुकिंग’ (मुनाफावसूली) और अमेरिकी डॉलर में आई मजबूती को माना जा रहा है. हालांकि, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और वैश्विक व्यापार में टैरिफ संबंधी अनिश्चितता ने कीमतों में बड़ी गिरावट को रोकने का काम किया।

भारतीय वायदा बाजार पर मंगलवार सुबह सोने और चांदी दोनों में लाल निशान में कारोबार देखने को मिला. अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,60,664 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर देखा गया. वहीं, चांदी के मार्च वायदा में 0.33 प्रतिशत की कमजोरी रही और यह 2,64,450 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

ग्लोबल मार्केट में बिकवाली का दबाव अधिक रहा. कोमेक्स (Comex) पर सोना वायदा 1.1 प्रतिशत गिरकर 5,170.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जबकि स्पॉट गोल्ड 1.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,150.38 डॉलर पर आ गया. चांदी की कीमतों में सबसे ज्यादा असर दिखा, जहां हाजिर चांदी 3.1 प्रतिशत लुढ़क कर 85.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

डॉलर इंडेक्स आज 10.19 प्रतिशत की इंट्रा-डे बढ़त के साथ 97.89 के स्तर पर पहुँच गया।  डॉलर महंगा होने से अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए बुलियन (सोना-चांदी) खरीदना महंगा हो जाता है, जिससे मांग में कमी आती है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles