24.9 C
Kolkata
Monday, February 23, 2026

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से पंडित रघुनाथ मुर्मु हेरिटेज ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची के कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में सोमवार को पंडित रघुनाथ मुर्मु हेरिटेज ट्रस्ट, रायरंगपुर, ओडिशा के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने ट्रस्ट द्वारा आगामी 11 और 12 अप्रैल 2026 को दुबई के बुर्ज खलीफा में आयोजित किए जाने वाले ओलचिकी शताब्दी समारोह के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा, उद्देश्य और इसकी सांस्कृतिक महत्ता से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा ओलचिकी लिपि में अनूदित झारखंड का मानचित्र सप्रेम भेंट किया।

मुलाकात के दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष चुन्नियान मुर्मु, कोषाध्यक्ष अंता आलोक बास्के तथा सदस्य डॉ. डुमनी माई मुर्मु उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles