32 C
Kolkata
Thursday, April 16, 2026

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरस्वती बसंत पटेल अतिथिशाला का किया शिलान्यास

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को पटेल नवजागरण न्यास की ओर से आयोजित सरस्वती बसंत पटेल अतिथिशाला के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। पटना-डोभी बाईपास के समीप सिमरा निसरपुरा में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद उन्होंने रिमोट के माध्यम से सरस्वती बसंत पटेल अतिथिशाला के शिलापट्ट का अनावरण करते हुए विधिवत शिलान्यास किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया। पटेल नवजागरण न्यास से जुड़े सदस्यों ने मुख्यमंत्री को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह (उर्फ गांधी जी), विधायक वशिष्ठ सिंह, विधायक शुभानंद मुकेश, विधायक रूहेल रंजन तथा जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पटेल नवजागरण न्यास, बिहार पटना से जुड़े पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद थे। अतिथिशाला के निर्माण से क्षेत्र में सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई गई।

Related Articles

नवीनतम लेख