28.2 C
Kolkata
Sunday, February 22, 2026

खूंटी नगर पंचायत में 23 को डाले जाएंगे वोट, तैयारियां पूरी

खूंटी। नगर निकाय चुनाव के तहत खूंटी नगर पंचायत क्षेत्र में 23 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है। अनुमंडल पदाधिकारी की ओर से क्षेत्र में निषेधाज्ञा जारी कर दी गई है, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

जिला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त की उपस्थिति में रविवार को सभी बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया। नगर पंचायत क्षेत्र के कुल 19 वार्डों में एक नगर अध्यक्ष एवं 19 वार्ड सदस्यों के लिए मतदान कराया जाएगा। इसके लिए 20 चिह्नित भवनों में कुल 30 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

28917 करेंगे मताधिकार का प्रयोग
नगर पंचायत क्षेत्र के कुल 28,917 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रशासन द्वारा सभी बूथों पर पेयजल, शौचालय, बिजली सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। बूथ तक पहुंचने में असमर्थ मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था भी की गई है।

जिला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त ने बताया कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पूरे नगर क्षेत्र को चार सेक्टरों में विभाजित किया गया है तथा प्रत्येक सेक्टर में एक-एक दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो ने जानकारी दी कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्यूआरटी टीम का गठन किया गया है। साथ ही, बाइक पेट्रोलिंग टीम शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार गश्त कर रही है। आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम भी तैनात की गई है। प्रशासन ने दावा किया है कि नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और शांति के साथ संपन्न कराया जाएगा।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles