वॉरियर फिटनेस जिम में शनिवार एक सराहनीय सामाजिक पहल के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर का आयोजन Health Point, RIMS के सहयोग से किया गया, जिसमें कुल 50 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। शिविर के दौरान जिम के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों में रक्तदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। सभी रक्तदाताओं की विधिवत स्वास्थ्य जांच के बाद ही रक्तदान कराया गया।
इस अवसर पर जिम के ऑनर प्रशांत और रवि ने कहा, “रक्तदान एक महान सेवा है। फिट बॉडी के साथ-साथ समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी जरूरी है। हमें गर्व है कि हमारे जिम के सदस्यों ने आगे बढ़कर इस पुनीत कार्य में हिस्सा लिया। भविष्य में भी वॉरियर फिटनेस जिम इस तरह के सामाजिक कार्यों का आयोजन करता रहेगा।”
वहीं आयुष्मान ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा, “युवाओं को आगे आकर ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। रक्तदान न केवल दूसरों की जान बचाता है, बल्कि यह हमें एक जिम्मेदार और जागरूक नागरिक भी बनाता है।”
नियमित रूप से जिम में व्यायाम करने से शरीर मजबूत, स्वस्थ और ऊर्जावान बनता है तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। वहीं रक्तदान करने से शरीर में नए रक्त कणों का निर्माण होता है, कई बीमारियों का खतरा कम होता है और सबसे बड़ा लाभ यह है कि इससे किसी जरूरतमंद को जीवनदान मिलता है। बॉडी बनाना और रक्तदान करना—दोनों मिलकर एक स्वस्थ व्यक्ति और संवेदनशील समाज की नींव रखते हैं।


