नई दिल्ली। कजाकिस्तान के प्रधानमंत्री ओल्जास बेक्टेनोव इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेने के लिए बुधवार को भारत पहुंच गए। विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पोस्ट में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कजाकिस्तान के प्रधानमंत्री एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेनेके लिए भारत पहुंच चुके हैं। उनका विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने स्वागत किया। कजाकिस्तान के प्रधानमंत्री का यह दौरा सार्थक सिद्ध होने वाला है। इस भागीदारी से दोनों देशों के बीच मजबूत साझेदारी को बढ़ावा मिलेगा।


