25 C
Kolkata
Monday, February 16, 2026

उपराष्ट्रपति ने एआई समिट की शुरुआत पर खुशी जताते हुए की सफलता की कामना

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सोमवार को भारत मंडपम में एआई समिट की शुरुआत पर खुशी जताते हुए एआई प्रभाव शिखर सम्मेलन की भव्य सफलता की कामना की। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि भारत एआई प्रभाव शिखर सम्मेलन आज दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हो रहा है, भारत जन-प्रथम, लोकतांत्रिक एआई भविष्य को आकार देने के प्रयासों में सबसे आगे खड़ा है। यह शिखर सम्मेलन की थीम, ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ में भी परिलक्षित होता है।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि एआई के विकास के केंद्र में सार्वजनिक भलाई, पहुंच और वैश्विक सहयोग को रखकर भारत वैश्विक उत्तर की तकनीकी शक्तियों को वैश्विक दक्षिण के पैमाने और क्षमता के साथ जोड़ना चाहता है, जिससे दुनिया भर में समावेशी और साझा प्रगति हो सके।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले साल पेरिस में एआई एक्शन समिट के दौरान कहा था कुछ लोगों को चिंता है कि मशीनें बुद्धि में इंसानों से बेहतर हो जाएंगी। लेकिन हमारे सामूहिक भविष्य और साझा भाग्य की कुंजी हम इंसानों के अलावा किसी के पास नहीं है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि एआई को मानव-केंद्रित और जिम्मेदारी से निर्देशित रहना चाहिए।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles