श्रीलंका के कोलंबो स्थित आर प्रेमदास क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को क्रिकेट मैच में भारत ने पाकिस्तान 61 रनों से हरा दिया। भारत की ओर से मिले 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर ही सिमट गई। इसी के साथ भारत ने सुपर 8 में अपनी जगह बनाई। इससे पहले भारत ने ईशान किशन की 77 रन की पारी की बदौलत 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 175 रन बनाए थे।
इसके जवाब में पाकिस्तान 114 रनों पर ऑल-आउट हुई। टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह और हार्दिक ने 2-2 विकेट झटके। भारत के 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम हार्दिक पंड्या, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल की धारदार गेंदबाजी के सामने 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई। भारत ने इस जीत के साथ ही टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपने रिकॉर्ड को 8-1 कर लिया है। यह रनों के लिहाज से पाकिस्तान के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की सबसे बड़ी जीत है।
पूर्व झारखंड बल्लेबाज ईशांक जग्गी का मानना है कि ईशान अब पहले से ज्यादा परिपक्व हैं। असफलताओं से डरने के बजाय उन्होंने उन्हें चुनौती बनाया। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनकी कप्तानी आक्रामक फैसले, निडर फील्ड सेटिंग और खिलाड़ियों पर भरोसा ने उनके नेतृत्व गुणों को भी उजागर किया। 2016 में अंडर-19 विश्व कप में भारत की कप्तानी कर चुके ईशान अब एक परिपक्व नेता की तरह दिखते हैं।


